फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कैप्टन गंधर्व सिंह मन्हास को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
परगवाल में शहीद कैप्टन गंधर्व सिंह मन्हास को श्रद्धांजलि देते हुए
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में रविवार को शहीद स्मारक कमेटी ने एक कार्यक्रम कर अमर शहीद कैप्टन गंधर्व सिंह मन्हास को श्रद्धांजलि दी। गंधर्व आर्मी विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम में 17 सिख के कमांडेंट एसपी उपासनी मुख्य रूप से उपस्थित थे। सेना के अधिकारियों ने शहीद के परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने शहीद स्मारक पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कैप्टन गंधर्व सिंह मन्हास बहादुर सैनिक थे। जिन्होंने 25 अक्टूबर 1947 को छोटी सी टुकड़ी के साथ कबायलियों से लोहा लेते हुए शहादत पाई। सेवानिवृत्ति कर्नल बाना राम, सेवानिवृत्ति कैप्टन गोपाल दास, मोहन सिंह, केहर सिंह, दलजीत सिंह, बुआ दित्ता समेत कई लोग उपस्थिति थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें