फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सेवा सप्ताह के दौरान बच्चों को वितरित की शिक्षा सामग्री

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए
विज्ञापन
आरएस पुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए मंडल सुचेतगढ़ के प्रधान गार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत कोटली गल्ला बाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पंचायत के बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की। पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके चलते स्कूली बच्चों में शिक्षा सामग्री वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को कैलेंडर भी वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर म्यूनिसिपल कमेटी आरएस पुरा के चेयरमैन सतपाल पप्पी, पंचायत के सरपंच सूरज प्रकाश, पंच वचन लाल, उप चेयरमैन राकेश गुप्ता, पार्षद किशोर शर्मा, अशोक बिरदी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें