आरएस पुरा। ऑल इंडिया बटवाल बिरादरी वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक रमेश मोटन ने प्रेसवार्ता में बताया कि 12 अगस्त को पंजाब के पठानकोट में ऑल इंडिया बटवाल बिरादरी वेलफेयर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें एसोसिएशन का प्रधान चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हुई है, जिसमें त्रिलोक मोटन को बिरादरी का प्रधान बताया गया है, इस निंदा करते हैं, क्योंकि एसोसिएशन द्वारा जब भी प्रधान नियुक्त किया जाता है तो एक कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाता है। कुछ लोग किसी को विश्वास में लिए बिना ही अपने आपको प्रधान बता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को होने वाली बैठक में ऑल इंडिया बिरादरी के सदस्य हिस्सा लेंगे। उनकी मौजूदगी में ही बिरादरी का नया प्रधान चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ऐसे लोगों पर कानून के तहत कार्रवाई करेगी जो लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। उन्होंने बिरादरी के लोगों से अपील की कि वह ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं जो लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि वह एसोसिएशन के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक हैं। उन्हें इस पद से कोई हटा नहीं सकता। प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के रछपाल बासा, रूपलाल मोटन, सुनीता रानी, गरा राम मोटन, रवि कैथ तथा रमेश मांडी सहित अन्य लोग भी उनके साथ थे।