फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पखवाडे़ में किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
किसान को क्रेडिट कार्ड देते बैंक अधिकारी।
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र की पंचायत सत्तोवाली के गांव सतराईयां में कृषि विभाग की तरफशुक्रवार को एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपजिला कृषि अधिकारी मदन लाल ने की। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम राम लाल शर्मा मुख्यातिथि रहे। इस दौरान काफी संख्या में सीमावर्ती किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ कुछ को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी, बैंक अधिकारियों ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
एसडीएम ने कहा कि सरकार किसानों की तरफ से बेहतरी के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों को चाहिए कि वो इनका लाभ लें। कृषि अधिकारी मदन लाल ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। सरपंच वीना देवी ने कृषि विभाग अधिकारियों सहित प्रशासन से गुहार लगाई की किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान नायब सरपंच कुलदीप सिहं, पंच रोशन लाल, पंच शाम सिंह, पंच प्रवीण सिंह पिंका, कृषि अधिकारी परमजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।
--------------
आय दोगुना करने की किसानों के लिए कई योजनाएं
बागवानी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर किसान पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। बागवानी विभाग खौड़ की तरफ से शुक्रवार को मुख्य बागवानी अधिकारी सरबजीत सिंह के निर्देश पर किसानों को जागरूक करने के लिए किसान पखवाड़ा के तहत किसान जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान ब्लाक चेयरमैन बलबीर सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिविर में किसानों को कहा गया कि किसान खुद को किसान क्र्रेडिट कार्ड के तहत पंजीकृत करें और सरकार की तरफ से किसानों के हित के चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाए। किसानों को बताया गया कि सरकार की तरफ से किसानों कि आय को दोगुना करने को लेकर कई तरह योजनाएं जारी की गई हैं। उन सभी योजनाओं को किसान भाई ऐसे शिविरों में पहुंच कर समझें और उनका लाभ उठाएं। किसानों को जागरूक करते हुए बागवानी विकास अधिकारी डॉ. अमित सराफ ने किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से जारी विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया। जो बागवानी क्षेत्र में लागू की जा रही हैं। इस मौके पर क्षेत्र के किसानों ने बताया कि ऐसे शिविरों के आयोजन से हमें कई तरह की योजनाओं के बारे में तथा खेतीबाड़ी संबंधी कम मेहनत कर अधिक लाभ कमाने के गुर सीखने को मिलते हैं, जिनको हम अपने खेतों में अपना कर लाभ कमा सकते हैं। सराफ ने बताया कि आज हमने मुख्य अधिकारी कृषि विभाग जम्मू के निर्देश अनुसार इस शिविर का आयोजन किया है जिसमें क्षेत्र के काफी किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है और जानकारियों हासिल की है। ब्लाक चेयरमैन बलबीर सिंह भाऊ ने बताया कि हमारी कृषि विभाग तथा बागवानी विभाग के अधिकारियों से अपील है कि आने वाले समय में भी इस तरह के कैंप लगा कर किसानों जागरूक किया जाए ताकि हमारे किसान भाई तरक्की कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें