फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में मारे गए भाजपा नेताओं को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कश्मीर के भाजपा नेतओं को श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। भाजपा के आरएस पुरा व मीरां साहिब मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर आतंकी हमले में मारे गए पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वसीम बारी को श्रद्धांजलि दी। मीरां साहिब मंडल प्रधान विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह के दौरान बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार सहित पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने मृतक पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने कहा कि इस घटना की वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा जो आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ा है उससे आतंकी बौखलाए हुए हैं। ऐसी कायरता पूर्ण घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी विचार रखते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी। दूसरी तरफ भाजपा की आरएस पुरा मंडल इकाई द्वारा भी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वसीम बारी को श्रद्धांजलि दी गई।
मंडल प्रधान शिवकुमार बाली की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश्वर सिंह राणा, बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश्वर सिंह राणा ने आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी ही पड़ेगी। इस अवसर पर नवीन भारती रमणीक सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, ओमप्रकाश चाचू, लकी छाबड़ा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें