फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने दसवीं कक्षा के टॉपरों को किया सम्मानित किया

विज्ञापन
पुंछ में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते उपायुक्त राहुल यादव।
विज्ञापन
पुंछ। उपायुक्त राहुल यादव ने दसवीं कक्षा के जिले के टॉपरों को सम्मानित करते हुए प्रथम पांच स्थानों पर रहने वाली बच्चियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत दस-दस हजार रुपये के चेक भेंट किए। जबकि सरकारी स्कूलों के पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये के चेक कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने इन मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देने के साथ ही उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार प्रदर्शन करने का आह्वान किया। दोपहर को उपायुक्त कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एडीडीसी मोहम्मद रशीद, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह, एआरटीओ जुगल किशोर शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ ही दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें