म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय मैं भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर प्?
बिश्नाह। कस्बे में बुधवार को भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले स्थानीय इकाई के प्रधान बंटी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कस्बे के म्यूनिसिपल कार्यालय में उन्होंने मांगों को लेकर सरकार को चेताया कि वह जल्द से जल्द उनकी मांगे पूरी करे। इनमें सभी सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने, सातवां वेतन आयोग की सिफारिश के के तहत वेतन, रहने के लिए आवास उपलब्ध कराए जाएं। सभी सफाई कर्मचारियों के एनपीएस कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने मांगों को सरकार के समक्ष उठाया और सरकार को चेताया कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करें अन्यथा इसका आंदोलन किया जाएगा।