फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो पोता घाट पर मनाया डोगरा राज का स्थापना दिवस

विज्ञापन
डोगरा राज का 199 वाँ स्थापना दिवस घर्मार्थ ट्रस्ट की तरफ से एक सादे सामरोह में मनाया गया
विज्ञापन
अखनूर। डोगरा राज का 199 वां स्थापना दिवस धर्मार्थ ट्रस्ट की तरफ से बुधवार को एक सादे समारोह में चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर मनाया गया। इस मौके पर पंडितों ने पूजा अर्चना के साथ महाराजा गुलाब सिंह और रंजीत सिंह के स्मारक पर पुष्प वर्षा व आरती की। इस मौके पर कहा गया कि महाराजा गुलाब सिंह के नेतृत्व में देश की सरहदें तिब्बत-लद्दाख तक फैलीं।
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष मुबारक सिंह ने कहा कि 17 जून 1822 को इसी स्थल पर महाराजा रणजीत सिंह ने गुलाब सिंह का राज तिलक करके डोगरा राज्य की नींव रखकर डोगरा राज की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि देश के अन्य शासकों ने देश के भीतर अपने राज्यों का विस्तार किया लेकिन महाराजा गुलाब सिंह ने देश की सीमाओं को लद्दाख और तिब्बत तक पहुंचाया। यह दिवस डोगरों के लिए अहम स्थान रखता है। राज तिलक सेलिब्रेशन कमेटी के चेयरमैन केपी सिंह ने कहा कि महाराजा गुलाब सिंह के नेतृत्व में हमारी सरहदें तिब्बत-लद्दाख तक फैलीं। जहां पर आज युद्ध जैसे हालात बने हैं। वह जमीन हमारे शूरवीरों द्वारा जीती गई है। घाट पर हर साल धूमधाम से कार्यक्रम होता था। कोरोना महामारी के चलते आज सादा समारोह आयोजित करके श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर एसडीएम गोपाल सिंह वरिंद्र सिंह अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें