फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
अखनूर में कबीर दास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के कबीर मंदिर में कबीर जयंती पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम का प्रधान राम सरण भगत की अगुवाई में हुआ। इस मौके पर कमेटी के कुछ सदस्यों की उपस्थित में सामाजिक दूरियां के बीच सुबह पूजा अर्चना की गई। सदस्यों ने संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रधान राम सरण भगत ने कहा कि संत कबीर ने समाज के हर एक व्यक्ति को आस्था के प्रति जागरूक किया और अच्छाई पर चलने के साथ गरीबों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फकीर चंद, देवराज भगत, मंगल दास, कृष्ण लाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

-----------
कबीर दास ने समाज की भलाई में दिया योगदान
विजयपुर। संत कबीर जयंती पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने विजयपुर क्षेत्र के कबीर मंदिरों में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संत कबीर के नक्शे कदम पर चलने का आह्वान किया और कहा कि उन्होंने समाज की भलाई के लिए बहुत कुछ किया। यही कारण है कि आज उनको बड़ी श्रद्धा से याद किया जा रहा है। संवाद
-----------------
कबीर दास का प्रकाशोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। संत कबीर दास का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को गांव कल्याणा स्थित कबीर मंदिर में श्रद्धापूर्वक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के नेता राजकुमार भगत मुख्य तौर पर मौजूद थे। जिन्होंने संत कबीर के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज के लोगों से अपील की कि हमें कबीर जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में फैली बुराइयों को दूर करने की जरूरत है।
विज्ञापन

राजकुमार ने कहा कि हर साल गांव स्थित कबीर मंदिर में कार्यक्रम होता रहा है, लेकिन इस साल करोना महामारी के चलते यह कार्यक्रम नहीं हो सका। इस दिन संत कबीर के आगे प्रार्थना की गई है कि कोरोना के रूप में देश पर जो संकट छाया हुआ है उससे लोगों को जल्द निजात मिले। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य चुन्नीलाल, रावल चद, सुरेश कुमार, सरदार सुरजीत सिंह, ओमप्रकाश, प्रवीण कुमार, जगदीश राज तथा सज्जन सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें