फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बीएसएफ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजली

Sat, 22 Oct 2022 12:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस महानिरीक्षक एफटीआर बीएसएफ डीके बूरा ने युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया और ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ के सीमांत मुख्यालय पलौड़ा कैंप में शुक्रवार को बहादुर सीआरपीएफ कर्मियों की याद में स्मृति परेड के रूप में पुलिस स्मरोणत्सव दिवस मनाया गया। पुलिस महानिरीक्षक एफटीआर बीएसएफ डीके बूरा ने युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया और ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


उन्होंने शहीदों के नाम पढ़े और कहा कि पिछले एक साल के दौरान कुल 264 पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने राष्ट्र की सेवा में अपना बलिदान दिया, जिनमें से 27 बीएसएफ के हैं। उन्होंने कहा कि देश के सम्मान और गौरव की रक्षा के लिए इन शहीदों का बलिदान निश्चित रूप से आने वालेे पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

बता दें कि हर साल 21 अक्तूबर को 10 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को याद करने के लिए स्मरणोत्सव मनाया जाता है, जिन्होंने 21 अक्तूबर 1959 को हॉट स्प्रिंग लद्दाख, जम्मू और कश्मीर में चीनी आक्रमण से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें