फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह ने दिया बहुमूल्य योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी के फैसले के बाद डोगरा फ्रंट शिवसेना ने रानी पार्क से रैली निकालकर जश्न मनाया। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि महाराजा की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार जताया।
विज्ञापन

कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए महाराजा हरि सिंह ने बहुमूल्य योगदान दिया है। महाराजा हरि सिंह एक महान शिक्षाविद, प्रगतिशील विचारक, समाज सुधारक थे। पहले सत्ता में रही सरकारों ने छुट्टी के लिए जम्मू के लोगों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। रैली में अभिषेक, बंटू, प्रेम, कालू, आशीष, राजू और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें