जम्मू। वसंत पंचमी पर शनिवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन मथवार स्थित बाबा बल्लो देव स्थान पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा। वसंत पंचमी से एक दिन पहले शुक्रवार को महंत यश पाल शर्मा, उनके परिवार और सेवादारों का गौर गांव से लोगों ने स्वागत किया।
गौर से ही मथवार जाने का रास्ता शुरू होता है। कोरोना को देखते हुए इस बार मथवार में हवन पूजन के दौरान किसी को रुकने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को प्रसाद ग्रहण करने के बाद वहां से जाना होगा। बिना मास्क के किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। ब्यूरो