दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोरी चक गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कथा वाचक मृदुल मोहन शास्त्री की अगुवाई में ढोल बाजे और वैदिक मंत्रों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद कलश स्थापित कर भगवान गणेश की पूजा की गई।
आयोजक लाल सिंह ने बताया कि कथा सात दिन तक प्रतिदिन होगी। कथा वाचक मृदुल मोहन शास्त्री पौनी चक वाले भक्तों को कथा सुनाएंगे। यह कथा 13 दिसंबर तक चलेगी। अंतिम दिन हवन और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शक्ति सिंह, पंडित सतपाल शास्त्री, पुष्पा रानी, मूल्ख राज, गणेश चौधरी, अजय चौधरी, केशव चौधरी मौजूद रहे।