जम्मू। आइकॉनिक वीक के तहत रविवार को शहर में पंजाबी गायक सुखविंद्र सिंह ने शानदार प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों का मन मोह लिया। पर्यटन विभाग की और से कनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संगीत कार्यक्रम सांस्कृतिक संध्या में सुखविंद्र सिंह की प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों की शाम को संगीतमय बना दिया।
करवाचौथ और भारत-पाकिस्तान का मैच होने के बाद भी काफी संख्या में संगीत प्रेमी कार्यक्रम में पहुंचे और अपने चहेते गायक सुखवींद्र सिंह के गानों को सुना। सुखविंद्र सिंह ने वो यार है जो खुशबू की तरह जिसकी जुबां उर्दू की तरह चल छैयां छैयां छैयां और पंजाबी गानों पर प्रस्तुतियां देकर संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने दर्शकों की फरमाइश पर भी प्रस्तुती दी। पर्यटन विभाग की और से आयोजित कार्यक्रम का स्थल पहले गुलशन ग्राउंड में रखा था, जिसे बाद में कन्वेंशन सेंटर किया गया, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।