फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयदशमी का पर्व भद्रवाह में रविवार को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सनातन धर्म सभा की तरफ से भारतीय विद्या मंदिर स्कूल से भगवान राम की भव्य झांकी निकाली गई, जो कि विभिन्न हिस्सों से होकर सेरी बाजार पहुंच कर संपन्न हुई, जहां रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले जलाए गए।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे भारतीय विद्या मंदिर स्कूल से भगवान राम की झांकी निकाली गई। झांकी के दौरान भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण के रूप में कलाकारों को आकर्षित तरीके से सजाए गए रथ पर बिठाया गया और आतिशबाजी के साथ झांकी निकल पड़ी। सेरी बाजार पहुंच कर आरंभ में हनुमान ने लंका को अपनी पूंछ पर आग लगाकर जलाया। हनुमान की शरारतों का बच्चों ने काफी आनंद उठाया। इसके बाद कुंभकर्ण का पुतला जलाया गया। बाद में मेघनाद के पुतले को आग लगाई गई और अंत में भगवान राम के हाथों से रावण के पुतले को जलाया गया। इस दौरान सनातन धर्म सभा के साथ ही शहर के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें