फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर : अभ्यास से पाया जा सकता है मन पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मांडली गांव में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के छठे दिन कथा वाचक सुभाष शास्त्री ने कथा सुनने पहुंची संगत से कहा किसदा अपने धर्म का पालन करें। उन्होंने कहा कि धर्म ऐसी वस्तु नहीं है कि दवाई की गोली के समान निगली जाए।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि धर्म के लिए निरंतर तथा बड़े अभ्यास की जरूरत है। धीरे-धीरे तथा लगातार अभ्यास से मन काबू में लाया जा सकता है और इसे धर्म की ओर अग्रसर किया जा सकता है। कथावाचक ने प्रवचन सुनाते हुए कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि धर्म पर पूर्ण श्रद्धा होने की अति आवश्यकता है और सबसे बड़ा सच यह भी है कि धर्म को यदि वास्तव में जानना है, तो इसके लिए सद्गुरु की जरूरत पड़ेगी।
ऐसा सद्गुरु जिसने स्वयं धर्म का पालन कर अपने जीवन में डाला हो और केवल धर्म मार्ग पर ही चलता हो। कथा के छठे दिन कई गांवों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रवचन सुने। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को कथा का समापन किया जाएगा। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें