रियासी। डेरा बाबा में सोमवार को धार्मिक समागम जारी रहा, जिसमें काफी संख्या में पहुंची संगत ने हिस्सा लिया। वहीं, नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें पंज प्यारों के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर के शस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई और बाद में उन्हें चिनाब में स्नान करवाया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बाबा बंदा सिंह बहादुर के नारों से गूंज उठा।
इसके बाद शस्त्रों को गुरुद्वारे में रखा गया। सनद रहे कि डेरा बाबा के प्राचीन गुरुद्वारे में रविवार से अंखड पाठ जारी है। इसमें संगत गुरु महिमा का गुणगान कर रही है। मंगलवार को अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा, जिसके बाद लंगर में प्रसाद बांटा जाएगा। यह धार्मिक समागम डेरा बाबा के 10वें गद्दीनशीन बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढ़ी की देखरेग में किए जा रहे हैं। वैसाखी पर होने वाले विशाल वार्षिक दंगल को कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है।