फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिया चिनाब पर नाव चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव इंद्री तथा परगवाल के बीच दरिया चिनाब पर खौड़ के लोगों ने नाव चलाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि हर साल नवरात्रि पर चिनाब में पानी कम होने पर इंद्री तथा परगवाल के बीच बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से दरिया के दोनों तरफ बसे लोगों को चिनाब को आरपार कराने के लिए नाव चलाई जाती है, लेकिन इस बार अब तक नाव नहीं चलाई गई। इसको लेकर लोगों ने जल्द नाव चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव इंद्री निवासी राम कृष्ण उर्फ लबबु, केवल सिंह, रोशन सिंह तथा गांव परगवाल निवासी राज सिंह, सुभाष सिंह, सरपंच व चेयरमैन नीशा देवी ने बताया कि परगावल क्षेत्र की सभी छह पंचायतों के लोगों का आए दिन उपजिला खौड़ मुख्यालय में आनाजाना लगा रहता है। अगर किश्ती से आना हो तो हम 15 मिनट में परगवाल से खौड़ पहुंच जाते हैं। खर्चा भी नहीं होता है, जबकि ऐसे हमें वाया एक नंबर सुआ और अखनूर से होते हुए आना पड़ता है, जिसमें हमें 60 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। इसके लिए दो-ढाई घंटे का समय लगता है। दो से तीन सौ रुपये का खर्चा भी आता है। इसलिए हमारी मांग है कि नाव को जल्द चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें