फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के जरिये बनें उद्यमी

विज्ञापन
परगवाल में आयोजित कैंप में जानकारी लेते अनंत, द्विवेदी
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के प्रखंड विकास कार्यालय में बुधवार को बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने और किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के मद्देनजर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में सरकारी विभागों के कर्मचारियों समेत काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया गया कि वे नौकरशाह नहीं उद्यमी बनें।
विज्ञापन

बीडीओ मीनाक्षी जसरोटिया की देखरेख में आयोजित शिविर में अनंत द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर रोजगार की स्कीमों के बारे में बताया गया। स्कीमों का लाभ उठाने के लिए कहा गया। अनंत द्विवेदी ने नौकरी के बाजार में मांग और आपूर्ति के बीच की खाई को पाटने के बारे में बात की। उन्होंने हितधारकों को उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल उन्मुख पाठ्यक्रम लेने के लिए परामर्श और मार्गदर्शन के लिए कहा। उन्होंने उपनिदेशक रोजगार को युवाओं की काउंसिलिंग को मजबूत और विविधतापूर्ण बनाने और उद्योग के साथ संबंध बनाने का प्रयास करने को कहा।
तहसीलदार मंजीत सिंह ने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी के खतरे को खत्म करने के लिए अपने स्वयं के उद्यम लगा करके योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता शिविर युवाओं को स्वरोजगार उपक्रमों से आय अर्जित करने की दिशा में मार्गदर्शन करने में बहुत मदद करते हैं, जिसे वे विभिन्न योजनाओं के तहत स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य इसे तार्किक अंत तक ले जाना होना चाहिए, जिससे युवाओं को लाभ मिले।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर मनीषा, बीडीसी अध्यक्ष निशा कुमारी, सरपंच राम स्वरूप, भूपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, नायब तहसीलदार संसार सिंह, रमेश खजूरिया, अशोक शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें