फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों से फसलों के बचाव के लिए उगाएं नींबू, गेंदा और लेमन ग्रास

विज्ञापन
पौनी में ब्लॉक दिवस के अवसर पर अपनी बात रखते हुए वक्ता। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। नगर में जिला प्रशासन ने ब्लॉक दिवस का आयोजन किया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त के सामने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। इन पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने उन्हें हल करने को कहा। लोगों की बताई बंदरों की समस्या पर डीसी ने नींबू, गेंदा और लेमन ग्रास लगाने का सुझाव दिया। इन्हें बंदर नुकसान नहीं पहुंचाते।
विज्ञापन

कलहाड़ के पंच बाबू राम ने कहा कि इरिगेशन विभाग पानी केकूलों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकारी आते ही नहीं। और न ही फोन पर बात करते हैं। हर काम ठप पड़ा हुआ है। नायब सरपंच बलबिंदर सिंह ने बताया कि जलापूर्ति देने के लिए पाइप छोटा है, जिससे पानी काफी कम आता है। वहीं, सरपंच सूरज प्रकाश ने बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलवाने की मांग की। कहा कि बंदरों के कारण किसानों ने खेतों में फसल लगाना छोड़ दी है।
सरपंच नीलम शर्मा ने कोठिया में बने डोगरा हाट में महिलाओं के लिए रसोई घर बनाने की मांग की। कहा कि मौजूदा समय में खुले में खाना बनाना पड़ता है। उन्होंने सिलाई मशीन की सुविधा देने को भी कहा। दीदार सिंह ने कहा कि कस्बे में सुलभ शौचालय बने हुए चार वर्ष हो गए हैं, लेकिन इसे आज तक खोला नहीं गया। डीडीसी रीता शर्मा ने भी कहा कि शौचालय न खुलने से स्थानीय दुकानदारों व बाजार में आने वाले ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर उसे सीएचसी बनाने की मांग की। सरपंच प्रकाश सिंह ने हायर सेकेंडरी स्कूल में चौकीदार रखने तथा पंचायत घर में फर्नीचर की सुविधा देने की मांग की। उपायुक्त ने कहा कि पानी की समस्या को हल करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। बंदरों से छुटकारा पाने के लिए प्रयास जारी हैं। किसान नींबू, गेंदा, लेमन ग्रास लगाएं जिसे बंदर नुकसान नहीं पहुंचाते। लोगों की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश होती है। सभी लोग विभिन्न विभागों की तरफ से जारी जनहित योजनाओं का लाभ उठाएं।

पौनी में ब्लॉक दिवस के अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधि व ग्रामीण।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें