लदेयाल बिरादरी की तरफ से अर्ध वार्षिक मेल में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
ज्यौड़ियां। बाबा माईमल देव स्थान ढोक खालसा, ज्यौड़ियां पर ब्राह्मण समुदाय की उप्पल बिरादरी की तरफ से 14 जून को मेल का आयोजन किया जाएगा। जबकि 15 जून को दंगल होगा। इसकी जानकारी देव स्थान के मुख्य पुजारी राज कुमार, पोषकी गिरदारी लाल, सेवानिवृत्त कैप्टन बाबू राम, पूर्व सरपंच काली दास तथा पंच बारी राम ने दी। उन्होंने बताया कि बिरादरी के सभी लोगों से अपील की गई है कि मेल में बढ़चढ़ कर भाग लें, और बाबा का आशीर्वाद लें। वहीं उप्पल बिरादरी के लोगों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की 15 जून को दंगल में भी अधिक से अधिक लोग पहुंचे और कुश्ती के मुकाबलों को देखें। संवाद
पावा बिरादरी की मेल कल
ज्यौड़ियां। पंजपीर देव स्थान ढोक खालसा पर पावा बिरादरी की तरफ से सोमवार को बैठक हुई। इसमें 15 जून बुधवार को बिरादरी की तरफ से पंजपीर देव स्थान तथा दाती सियावती अर्ध वार्षिक मेल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता देव स्थान के पुजारी कालीदास ने की। बैठक फैसला लिया गया कि 15 जून को मेल का आयोजन किया जाएगा। पुजारी काली दास पावा ने बताया कि मेल का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। काली दास ने बिरादरी के सभी लोगों से अपील करते हुए बताया कि मेल में पहुंच कर पंजपीर तथा दाती सितावती देव स्थान पर नतमस्तक हो कर आशीर्वाद लें। संवाद
लदेयाल बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल मनाई
ज्यौड़ियां। ब्राह्मण समुदाय की लदेयाल बिरादरी की तरफ से सोमवार को बाबा इंद्रों सिध देव स्थान चपरेयाल पर अर्ध वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। मेल के दौरान बिरादरी के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और बाबा इंद्रों सिध देव स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बिरादरी के सदस्य कृष्ण लाल, तारा चंद तथा हंस राज मौजूद रहे। इस मौके पर भंडारा लगाया गया। संवाद
कैथ बिरादरी की वार्षिक मेल 15 कल
आरएस पुरा। ऑल जम्मू-कश्मीर कैथ बिरादरी की वार्षिक मेल बुधवार को गांव चौहाला कोठे स्थित बुआ उत्तमी देवी के देवस्थान पर श्रद्धा पूर्वक मनाई जाएगी। बिरादरी के प्रधान कैप्टन गिरधारी लाल कैथ, कोषाध्यक्ष बचन लाल, बाबा राम, जगदीश राज तथा सतपाल ने एक बैठक बताया कि देवस्थान पर सुबह हवन यज्ञ होगा। उसके बाद विशेष पूजा-अर्चना होगी। दोपहर बाद भंडारा होगा। उन्होंने बिरादरी के लोगों से कहा कि वह इस दिन परिवार सहित देवस्थान पर पहुंचकर बुआ का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके पर करम चंद, रवि कैथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद