फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशनह तहसील परिसर में फिर से धरने पर बैठे सरपंच और पंच क्षेत्र में शराब की दुकानें नहीं खुलने देंगे नारों से गूंजा तहसील परिसर

विज्ञापन
विशनह तहसील परिसर में फिर से धरने पर बैठे सरपंच और पंच क्षेत्र मैं शराब की दुकानें खोले जाने के वि? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। तहसील परिसर में क्षेत्र के पंचों और सरपंचों द्वारा फिर से शराब की दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में न खोले जाने को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इसका नेतृत्व पंच सरपंच एसोसिएशन के उपप्रधान सरपंच जितेंद्र सिंह ने किया। तहसील परिसर में शुरू हुए धरने में बिश्नाह ब्लॉक के अधीन सभी पंचायतों के पंच और सरपंच शामिल हुए। एसोसिएशन के उपप्रधान जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी शराब की दुकान नहीं खोलने देंगे। जब तक राज्य प्रशासन उन्हें कोई उचित आश्वासन नहीं देता तब तक वह तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। सोमवार को हुए धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें