ज्यौड़ियां। पावा बिरादरी की तरफ से जय बुआ दाती केसां तथा जन्द देवता स्थान कोट लैडियां बल्ले दा बाग अखनूर में 17 फरवरी को मेल का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन सुबह दस बजे हवन किया जाएगा और दोपहर 12 बजे बिरादरी की बैठक होगी। इसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
देवस्थान के पुजारी काली दास ने कहा कि बिरादरी की मेल धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बिरादरी के लोगों से कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए जय बुआ दाती केसां तथा जन्द देवता से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचने की अपील की है। कालीदास ने बताया कि सुबह दस बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दाें पर चर्चा की जाएगी।