फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मट्टू बिरादरी की मेल में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव मट्टू में स्थित जय दाती स्थान पर बुधवार को जाट समुदाय की मट्टू बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन किया गया। इसमें बिरादरी के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जय दाती स्थान पर हाजिरी लगाई और माथा टेक आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेल में सुबह 10 बजे हवन यज्ञ, 12 बजे बिरादरी की बैठक, दोपहर एक बजे जात्र की गई तथा उसके बाद शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। सूबेदार सतपाल मट्टू ने बताया कि बिरादरी की तरफ से इस स्थान पर साल में दो दफा मेल का आयोजन किया जाता है। इनमें बिरादरी के सभी लोग एकता और भाईचारे से भाग लेते हैं। हम सब मट्टू बिरादरी के लोग दाती मां से यही मनोकामना करते हैं कि बिरादरी के सभी लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखें।
वहीं इस मौके पर उपस्थित डॉक्टर सुदेश चौधरी ने बताया कि यह मेल लंबे अर्से से होती आ रही है। पहले हमारे बुजुर्ग मेल करते थे। अब हम लोग बुजुर्गों के बताए नक्शे कदम पर चल कर मेल का आयोजन करते हैं। मेल में सुबेदार मेजर रघुवीर सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश, नायब सरपंच कुलबीर सिंह, पंच तरसेम बिल्ला सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें