फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन को लेकर सियासत तेज हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। परिसीमन आयोग की तरफ से सांबा में एक नई विधानसभा सीट बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को लेकर सियासत का बाजार गर्म हो गया है। जहां कश्मीरी नेता भेदभाव मान रहे हैं तो सांबा जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसका स्वागत किया है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला प्रधान जंगवीर सिंह ने इसे एक अच्छा कदम बताया है। उनका कहना है कि हमेशा से जम्मू संभाग की अनदेखी होती रही है। पहली बार आयोग ने जम्मू संभाग के साथ न्याय किया है। भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री गीता भगत ने बताया कि कश्मीरी नेता जम्मू का विकास नहीं पचा रहे हैं। आज भी कश्मीर की विधानसभा सीटें जम्मू से अधिक हैं। अब जम्मू को उनका हक मिला है। तो कश्मीरी नेता इसे भेदभाव कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांबा को एक नई विधानसभा सीट मिलने से उन्हें काफी खुशी हुई है। पैंथर्स पार्टी के जिला प्रधान राजेश्वर सिंह ने भी नई विधानसभा सीट बनाए जाने का स्वागत किया है। बसपा के वरिष्ठ नेता व दियानी के सरपंच प्रदीप ललोत्रा ने कहा कि सांबा को विधानसभा की नई सीट मिलने का वह स्वागत करते हैं। इससे जिले का अधिक विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें