मंहत बाबा मोनी मंत्रोच्चारण करते।
अखनूर। कस्बे के श्री राम मंदिर पूली वाले में महंत बाबा मोनी की अगुवाई में स्वर्गीय महंत गणेश दास के स्मारक के लिए तमिलनाडु से आए विशेष संगमरमर और पत्थर को लगने का कार्य शनिवार को मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया गया। श्रद्धालु योगदान दे रहे हैं।
महंत गणेश दास के स्वर्गवास के बाद महंत के तौर पर मोनी बाबा को नियुक्त किया। इसके बाद मंदिर के सौंदर्यीकरण और स्मारक का कार्य शुरू हुआ है। मंदिर कमेटी के सदस्य अशोक शास्त्री ने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण और स्मारक के लिए तमिलनाडु से विशेष पत्थर और संगमरमर लाया गया है। उन्होंने बताया मंदिर का विकास महंत बाबा मोनी की देखरेख किया जा रहा है। इस अवसर पर शिव सराफ, शिव महाजन, अजीत सिंह, सुभाष महाजन आदि मौजूद थे।