ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव नरयाणा मसेयाल में बाबा गोबिंद दास की समाधि पर 30 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसकी जानकारी श्रीश्री सिद्ध पुरुष बाबा गोबिंद दास जी महाराज ठाकुर द्वार मसेयाल स्थान कमेटी के प्रधान जनक सिंह भाऊ ने बताया कि क्षेत्र के सभी लोगों से अपील है कि जन्माष्टमी के दिन पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और बाबा की समाधि पर माथा टेककर आशीर्वाद लें। संवाद
जन्माष्टमी को लेकर लोगों में देखा जा रहा उत्साह
विजयपुर। जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। उसी के चलते राधा कृष्ण मंदिर में रंग रोगन, साफ-सफाई चल रही है। भक्तों ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के दिन सुबह से रात तक पूजा-अर्चना की जाएगी और लंगर भी लगाया जाएगा। संवाद