फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई

विज्ञापन
अखनूर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। एसडीएम चांद किशोर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। बच्चों ने अलग-अलग तरह के चित्र बनाए। इसमें देश भक्ति की भावना दर्शाई गई।
विज्ञापन

एसडीपीओ वरूण जंडियाल ने कहा कि पुलिस की तरफ से कई जगहों पर इस तरह की प्रतियोगिता कराई जा रही है। जहां प्रतियोगिता में प्रथम तीन बच्चे को पुलिस लाइन में प्रतियोगिता में भाग लेने भेजा जाएगा। वहां संभाग स्तर प्रतियोगिता में होगी। एसडीएम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हर ब्लाक में मनाया जा रहा है। इसके साथ सफाई अभियान, पौधरोपण व अन्य गतिविधियां भी कराई जा रही हैं, जिसमें बच्चों में देशभक्ति की भावना जाग्रत की जाए। इस मौके पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी हिलाल अजहर मौजूद थे। संवाद
युवाओं को राष्ट्रवाद की भावना बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया
अखनूर। प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में युवा सेवा एवं खेल विभाग ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गांव सोहल में साइकिल रैली का आयोजन किया। एसडीएम चांद किशोर शर्मा ने आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और उनमें राष्ट्रवाद की भावना बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। ध्वजारोहण समारोह में बीडीओ कुलदीप शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. मधु शर्मा और सरपंच किशोरी लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा अधिकारी तरसेम सिंह की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर तरसीम लाल, राज कुमार, अशोक कुमार, मदन लाल, अश्नाक राज शर्मा, रावण कुमार गुप्ता, जगदीश राज शर्मा, गुरमुख सिंह, जगदेव सिंह, विजय कुमार, शंभू दत्त, राहुल देव सिंह पवार, विक्रम जमवाल और वाईएस एंड एस जोन अखनूर विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संवाद
डिग्री कालेज खौड़ में एक भारत श्रेष्ठ भारत पर वेबिनार आयोजित
ज्यौड़ियां। सरकार डिग्री कॉलेज खौड़ ने स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। डॉ. नांसी पी. सहायक प्रोफेसर लोयाला कॉलेज चेन्नई, तमिलनाडु संसाधन व्यक्ति रहे। उन्होंने छात्रों को तमिल संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराया।
उन्होंने तमिल साहित्य और लोककथाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न संस्कृतियों के बीच समानता पर भी प्रकाश डाला। इस आयोजन ने राष्ट्रीय एकता की भावना को और बढ़ावा दिया और हमारे देश की समृद्ध विरासत और संस्कृति को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य प्रो. हंस राज ,प्रो. गुरविंदर कौर, एचओडी पॉलिटिकल साइंस और प्रो. अरुण शर्मा, एचओडी हिस्ट्री द्वारा किया गया। इस ऑनलाइन इंटरैक्टिव सत्र में पचास से अधिक छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्य ने आयोजकों के प्रयास की सराहना की और इस विषय पर जानकारीपूर्ण विचार-विमर्श के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए संसाधन व्यक्ति को भी धन्यवाद दिया।
खौड़ में वॉलीबाल मैच कराया गया
ज्यौड़ियां। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का उत्सव आजादी महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत बुधवार को खौड़ की तहसील खड़ाहबली में को और डीवाईएसएसओ के निर्देश अनुसार युवा सेवा और खेल विभाग की तरफ से हायर सेकेंडरी स्कूल में खड़ाह तथा डोरी डगेर की टीम के बीच वॉलीबाल मैच कराया गया। मैच खड़ाह की टीम ने जीत लिया। मौके पर तहसीलदार रमेेश कुमार, सरपंच अनीता देवी, प्रधानाचार्य, जेडपीईओ व फील्ड स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें