अखनूर। कस्बे में जिला सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय का उद्घाटन 10 डिवक्रास स्वार्ड डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल राजीव गाडीहोके ने किया। कार्यालय खुलने से अखनूर, पलांवाला, खौड़ और ज्यौड़िया के सीमावर्ती क्षेत्र के सेवानिवृत्त जवानों और वीर नारियों को जम्मू जाने की आवश्यकता नहीं होगी। कार्यालय में ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
मेजर जनरल ने सेवानिवृत्त जवानों और वीर नारियों को सम्मानित किया। निदेशक सैनिक कल्याण विभाग (जम्मू-कश्मीर) ब्रिगेडियर गुरमीत सिंह शान ने अखनूर क्षेत्र के सैनिकों के वीरतापूर्ण कार्यों को याद किया और नायकों को सम्मान दिया। इस अवसर पर संतोष कौर, हंस राज, द्वितीय विश्व युद्ध के अनुभवी कर्नल जेएस रंदावा जेडएसडब्ल्यूओ, कर्नल भूपिंदर सिंह संब्याल जेडएसडब्ल्यूओ जम्मू, कर्नल सुखबीर सिंह असला जेडएसडब्ल्यूओ उधमपुर और कर्नल आरके शर्मा मौजूद रहे। संवाद