फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर शरणार्थी एक्शन कमेटी पीओजेके डी.पी 1947 द्वारा नई इकाई का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर शरणार्थी एक्शन कमेटी पीओजेके डीपी 1947 की तरफ से बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें आरएस पुरा की नई इकाई का गठन किया गया। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें सरदार भगवान सिंह को आरएस पुरा का प्रधान, पूर्ण सिंह को उपप्रधान और सुरम सिंह को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा नंबरदार दयाल सिंह, तरसेम सिंह, जोगिंदर लाल, मास्टर संतराम, पवन कुमार, कुलदीप सिंह, जसवीर सिंह, तिलक राज, जगतार सिंह, शमशेर सिंह, जोगिंदर लाल, मदन लाल, मास्टर राजदेव सिंह भूमि नाथ, विजय सिंह सुरजीत सिंह ओंकार सिंह रमेश कुमार तथा गुरजीत सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में गुरदीप सिंह ने शरणार्थियों को आ रही समस्याओं को भी उठाया और केंद्र सरकार से मांग की कि उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। आरएस पुरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में शरणार्थी रहते हैं। वह आज भी अपने अधिकार के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। परिसीमन के बाद अगर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटें बढ़ती हैं तो उनमें से कोशिश स्टेशन आरतियां के लिए आरक्षित की जानी चाहिए।
उन्होंने सेना के परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज तथा युवाओं के लिए रोजगार पैकेज देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो राहत पैकेज दिया जा रहा है उसकी प्रक्रिया को सरल किया जाना चाहिए। प्रधान चुने जाने पर सरदार भगवान सिंह ने कमेटी के सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उस पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे और शरणार्थी परिवारों को न्याय देने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें