अखनूर। उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने शनिवार को स्वर्णिम विजय मशाल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वारियर्स ग्रोव वॉर मेमोरियल, क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन में स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी।
लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार, जीओसी व्हाइट नाइट कोर के साथ सेना कमांडर को 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के वीर सैनिकों की गाथा और वीरता के बारे में जानकारी दी। दर्शकों के लिए 1971 के भारत-पाक युद्ध पर एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। जनरल ऑफिसर ने अखनूर में 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर नारियों और नायकों को सम्मानित किया। युद्ध नायक और वीर चक्र से सम्मानित जीओसी-इन-सी ने मातृभूमि के लिए अपनी अमूल्य सेवाओं के लिए शहीदों की सराहना की। उन्होंने वीर नारियों के बलिदान के लिए भी आभार व्यक्त किया।
उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए बातचीत की। उन्होंने आभार व्यक्त किया और जम्मू-कश्मीर की जनता के योगदान को स्वीकार किया। जिन्होंने विभिन्न अभियानों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को हर समय पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया, जैसा कि कोविड महामारी के दौरान बढ़ाया गया था। उन्होंने उन्हें सेना द्वारा उनके दरवाजे पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, जिसमें कोविड देखभाल सुविधाएं, कोविड टीकाकरण, कोविड निवारक उपाय और सरकारी योजनाएं आदि शामिल हैं।