अखनूर। कस्बे में सैन समाज की तरफ से संत शिरोमणि सैन भगत महाराज की वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अगुवाई प्रधान विजय पांडे ने की। उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धांजलि देकर प्रसाद वितरित किया। क्षेत्र में सैन समाज से जुडे़ लोगों की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया।
सैन समाज के सदस्यों ने समाज के उत्थान के साथ विकास, एकता, हर सरकार के उपेक्षित रवैये से संबंधित समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की। सदस्यों ने सुझाव दिए और समाज उनकी अन्य समस्याओं पर प्रकाश डाला। अखनूर सैन समाज कमेटी के प्रधान विजय पांडे ने कहा कि संत शिरोमणि सैन भगत महाराज की वर्षगांठ पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने संत भगत को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि सैन समाज के उत्थान के लिए एकजुटता जरूरी है। तभी दबे कुचले लोगों की मदद हो सकती है। समाज के युवाओं को शिक्षित करना सबसे जरूरी है। ताकि समाज के लोग अपनी पहचान बने। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, सन्नी, पवन कुमार, सहिल सपकाल आदि उपस्थित थे।