अखनूर। गांव सुंगल में सरपंच अंजू शर्मा की अगुवाई में वीरवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर लोगों की आस्था के लिए जागरूक किया।
वीरवार सुबह करीब चार बजे गांव सुंगल से प्रभात फेरी गांव सुंगल, लेहड, सुंगल मोड़ में पड़ने वाले सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसके बाद दुपार युग के ऐतिहासिक कामेश्वर मंदिर में सत्संग और पूजा अर्चना की। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जयघोष लगाए। सरपंच अंजू शर्मा ने कहा कि चार दिन से गांव सुंगल से प्रभातफेरी निकली जा रही है। जो विभिन्न गांवों से होकर गुजरने के साथ क्षेत्र में पड़ने वाले मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होती हैं। उन्होंने बताया कि रोज प्रभातफेरी निकलने का एक ही उद्देश्य है कि लोगों को भगवान के प्रति आस्था से जागरूक किया जाए। इस अवसर पर गणेश शर्मा, यशपाल शर्मा, रेखा शर्मा, सरपंच रामपाल, अनुराधा, कृष्ण लाल, ज्योति देवी, मनीषा देवी आदि शामिल थे।