सांबा। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में दो पशु तस्करी के अलग-अलग मामलों में 30 मवेशी मुक्त कराए। जबकि एक तस्कर को हिरास्त में लिया।
घगवाल पुलिस पार्टी ने टपियाल हाईवे पर नाका में वाहन चेकिंग करते हुए एक कैंटर वाहन नंबर जेके 02 सीबी- 0129 जो कठुआ की तरफ से आ रहा था। पुलिस को देखकर वाहन चालक रुकने के बजाय वाहन की गति तेज कर दी और नाका से कुछ मीटर की दूरी पर उसे छोड़ दिया। ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। उक्त वाहन की जांच के दौरान 12 मवेशी अंदर लदे पाए गए। सभी को मुक्त कर दिया गया। इसी तरह की एक अन्य मामले में घगवाल पुलिस ने हाईवे पर नाका लगा कर एक ट्रक नंबर जेके 02 एआर- 0566 को रोका। वाहन की जांच के दौरान अंदर 18 पशु लदे पाए गए। आरोपी चालक सुरजीत कुमार निवासी टांडा, आरएस पुरा जम्मू को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मामले दायर कर वाहन सीज कर लिए हैं।