सुंदरबनी। सद्गुरु काशी गिरी जी बाणगंगा आश्रम बनपुरी में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन रविवार को ठाकुर शास्त्री ने कहा कि भगवान श्री राम का कलयुग में केवल नाम ही आधार है।
जो भक्त लगातार भगवान नाम की माला का जाप करते हैं। उनकी मुक्ति निश्चित है। उन्होंने कहा कि सब कर्म करते हुए जो लगातार प्रभु नाम का मन में मनन करते हैं। चलते-फिरते सेवा करते और प्रत्येक कार्य करते हुए मन में जो प्रभु नाम का स्मरण करते रहते हैं। ऐसे पावन भक्त जनों को परमपिता परमात्मा अपने सन्निकट ही रखते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को राम सीता विवाह का प्रसंग भी सुनाया। कथा के दौरान बीच-बीच में भगवान श्री रामचंद्र के भजन भी गाए गए। कथा विश्राम के दौरान सभी भक्तजनों ने भगवान श्री राम परिवार की आरती उतारी और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सतगुरु बृजभूषण की अध्यक्षता में सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया गया।
फोटो 01 02 सद्गुरु काशी गिरी जी बाण गंग वाले आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान कथावाचक श्री ठाकुर शास्त्री जी महाराज तथा उपस्थित श्रद्धालु