दक्षिणी कश्मीर के संगम इलाके में कल सीआरपीएफ के उपर हुए हमले में शहीद हुए जवानों को अंतिम श्राद्धंजलि देने कोई भी राजनैतिक हस्ती अनंतनाग नहीं पहुची।
सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के अधिकारियों ने कल मारे गए दो अर्द्धसैनिक बलों की अतिंम विदाई में किसी भी नेता के ना आने के चलते क्रोध और रोष व्यक्त किया है।
सीआरपीएफ के एक जवान का कहना था कि, 'हम लोग देश के लिए अपनी जान दे देते है लेकिन इसकी कोई कदर नहीं है। कोई भी राजनेता इस विदाई समारोह शामिल तक नहीं हुआ।'
हालांकि, सीआरपीएफ महानिरीक्षक अतुल करवल ने कहा कि इस तरह की भावनाएं इस ओर इशारा करती है कि राजनेताओं की उपस्थिति कोई महत्व नहीं रखती है।
iगौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर सोमवार की दोपहर हमला कर दिया था। इसमें एक अफसर सहित दो शहीद हो गए थे।
इस हमले में शहीद हुए एएसआई ओमकार सिंह और कांस्टेबल तिलक राज को आज अनंतनाग में साथियों द्वारा आंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर सीआरपीएफ महानिरीक्षक अतुल करवल और पुलिस महानिदे्शक के. राजेंद्र भी मौजूद रहे।
पिछले तीन दिनों के भीतर यह दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा बल पर दूसरा आतंकी हमला है। इससे पूर्व बीते शनिवार को आतंकियों ने शोपियां जिले में पुलिस की गश्ती पार्टी को ग्रेनेड से निशाना बनाने की कोशिश की थी।तब निशाना चूकने के कारण हमले में 15 स्थानीय लोग घायल हुए थे।