आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक फर्चूनर कार आनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट जज एमके हंजूरा की गाड़ी नम्बर JK02BG-6888 जैसे ही रामबन के केला मोड़ पर पहुंची अचानक कार आनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी।
जिससे कार में सवार ड्राइवर बंटी, कुक विनोद कुमार व एक सुरक्षाकर्मी के मारे जाने की खबर है। वही इस भीषण हादसे में घायल एक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी रामबन ने बताया कि जज एमके हंजूरा गाड़ी में नही सवार थे और वो सुरक्षित है लेकिन हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है।