फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: छह माह के मासूम की कौवे ने नोंच ली दोनों आखें, उसके बाद की कहानी सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह

Thu, 17 May 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
दर्द से तड़पता मासूम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे एक छह महीने के मासूम की आंखों को कौवे ने नोच लिया। इससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे जिला अस्पताल में लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि टोट निवासी रशीद का लगभग छह महीने के मासूम बेटा शेर आलम धर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक कौवा आया और उसने मासूम पर हमला कर दिया। कौवे ने सीधा उसकी आंखों पर हमला किया और उसकी दोनों आंखें नोच लीं।

बच्चे के रोने के साथ ही चिल्लाने की आवाज को सुनते ही उसके परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान कौवा उड़ गया। बच्चे की आंखों से खून भी बह रहा था। दर्द के मारे मासूम जोर जोर से रो रहा था।
विज्ञापन


उसकी इस हालत को देख कर हर किसी के आंख में आंसू आ गए थे। इसके बाद तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल में लाया गया जहां पर डाक्टर ने उसकी आंखों की जांच की। इसके साथ ही उसको उपचार दिया गया। बाद में बच्चे की आंखों की जांच किसी विशेषज्ञ डाक्टर से कराने के लिए बच्चे को जम्मू रेफर कर दिया। कौवे के काटने से बच्चे की दोनों आंखें काफी जख्मी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें