जम्मू। सिद्धड़ा इलाके में फ्लैट में रहने वाले एक वकील और सरकारी दंपति के बीच मारपीट हो गई। पार्किंग में दोनों गुट भिड़ गए। सरकारी दंपति की शिकायत पर वकील के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। हालांकि वकील को जमानत मिल गई। वकील ने भी सरकारी दंपति पर मारपीट करने का क्रॉस पर्चा दर्ज कराया है।
सरकारी स्कूल में हेड मास्टर तैनात महिला शिक्षिका ने शिकायत में पुलिस को बताया कि एडवोकेट राजिंदर सिंह जम्वाल की पार्किंग में उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। बाद में वह उनसे छेड़छाड़ करने लगे और मारपीट की। राजिंदर जम्वाल ने शिकायत में बताया कि महिला के पति रिटायर्ड सीएमओ राजिंदर चोपड़ा और महिला ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।