फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर 2014 में कम हुई घुसपैठ: डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ पर डीजीपी के राजेंद्रा कुमार ने कहा कि वर्ष 2013 की तुलना में 2014 में घुसपैठियों पर काफी अंकुश लगा है। इस साल भी पहले दो माह में घुसपैठ को रोकने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन


उम्मीद है कि वर्ष 2015 में इस पर काफी हद तक अंकुश बना लिया जाएगा। रियासत के युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल किए जाने की संभावनाओं पर डीजीपी ने कहा कि ऐसे लोगों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को हर तरह से सुरक्षित किया जा सके।

डीजीपी ने कहा कि रियासत में लगातार नशों की बढ़ती तस्करी और युवा वर्ग के चपेट में आने के बाद अब जेएंडके पुलिस ड्रग्स तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ेगी। पिछले दिनों पुलिस ने बड़ी संख्या में ऐसे तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीओके अथारिटी से भी तस्करों के प्रति आपत्ति जताई

पीओके से तस्करी से आने वाले नशीले पदार्थों के कई मामले पकड़े हैं। साथ ही पीओके अथारिटी को भी इस संबंध में आपत्ति जताई। उन्होंने अपने क्षेत्र में भी ऐसे तस्करों को पकड़ा है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के आधार पर जम्मू-कश्मीर में उनके लिंक वाले लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है।

जांच चल रही है। इसके अलावा कुछ तस्करों को हिमाचल से भी पकड़ कर लाया गया है। जेएंडके पुलिस इन ड्रग्स तस्करों के खिलाफ जल्द ही अभियान लांच करेगी, ताकि इन पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने कहा कि कश्मीर में तीन डी एडिक्शन सेंटर खोले गए हैं।

जम्मू में भी एक सेंटर काम कर रहा है। भविष्य में अन्य सेंटर भी खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं का आतंकवाद और ड्रग्स से ध्यान बंटाने के लिए पुलिस आर्गनाइजेशन खेलों को प्रोत्साहन दे रही है, ताकि युवा वर्ग का ध्यान इस ओर आकर्षित हो। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुलिस से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें