फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीपीएन से आतंक का कारोबार, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में रहा युवक गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2020 12:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तानी हैंडलर के साथ वीपीएन का दुरुपयोग कर संपर्क में रह रहे जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके फेसबुक अकाउंट पर जिला पुलिस निगरानी रख रही थी। इससे उसकी गतिविधियों के साथ ही हैंडलर की ओर से आतंकवाद में शामिल होने के लिए उकसाए जाने की जानकारी हासिल की गई। इस आधार पर खीरभवानी थाने में मुकदमा दर्ज कर किशोर को शल्लाबुग से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

 
उससे पूछताछ में यह पता चला कि किशोर ने कट्टरता से प्रेरित होकर फेसबुक पर कई आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। इसमें आईएसआईएस विचारधारा का प्रचार प्रसार भी शामिल है। वह कई व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ा हुआ था जो अफवाह फैलाने में शामिल रहे हैं। साथ ही युवाओं में कट्टरता की भावना व देश के खिलाफ भड़काने में भी इन व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

 यह सभी सोशल मीडिया का संचालन युवक की ओर से 15 विभिन्न वीपीएन का इस्तेमाल कर किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर ने उसका संपर्क आतंकी समूहों से शोपियां में कराया था जिससे वह आतंकी संगठन में शामिल होने को राजी हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब अनाथों को निशाना बनाने की साजिश

पुलिस के अनुसार त्वरित कार्यवाही से युवक को आतंक के रास्ते पर जाने से रोका जा सका। यह किशोर अनाथ और काफी गरीब है। पाकिस्तानी हैंडलरों की ओर से ऐसे किशोरों को चिह्नित कर उन्हें आतंकवाद की राह पर धकेलने की साजिश गहरी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें