फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव पर हमला

Sat, 02 Aug 2014 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर के मजालता तहसील के पलडाई इलाके में कल शाम को यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आरएस पठानियां पर पांच लोगों ने लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पठानियां को लहूलुहान हालत में पीएचसी मजालता पहुंचाया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उधमपुर रेफर कर दिया गया। पठानियां ने बताया कि उसे हमलावर काफी दिनों से धमका रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को पहले ही दी थी। पीएचसी मजालता में उपचाराधीन आरएस पठानिया ने बताया कि वह जम्मू से मजालता डीएमयू से पहुंचे।

वहां स्टेशन पर टाटा सफारी से ड्राईवर उन्हें लेने के लिए पहुंचा था। मजालता रेलवे स्टेशन से वे दैम्मा जा रहे थे। बट्टल से एक मारुति कार ने उनका पीछा करना शुरू किया। शाम करीब सात बजे जैसे ही वे पलडाई पहुंचे कि मारुति कार उनके वाहन के ठीक सामने आकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन


अंदर से पांच लोग लाठियों के साथ बाहर निकलने और उन पर जानलेवा हमला कर दिया और लहूलुहान कर फरार हो गए। चालक व कार्यकर्ता ने उन्हें पीएचसी मजालता पहुंचाया। पठानियां ने बताया कि पांच में से चार हमलावरों को उन्होंने पहचान लिया है। इसी जानकारी मजालता पुलिस को दे दी।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनको हमलावरों की तरफ से धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को देकर सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। आखिर आज हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले लोग पुराने अपराधी हैं।

उन पर कई तरह के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मजालता में प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे डाक्टरों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसएचओ मजालता संजीव शर्मा बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और हमलावरों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें