फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी हटाने को कहा तो हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी

Sat, 17 Oct 2015 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल को जाम के दौरान गाड़ी हटाने के लिए कहना भारी पड़ गया। छन्नी हिम्मत थाना अंतर्गत हेड कांस्टेबल की एक युवक ने बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद भी युवक का दिल नहीं भरा तो युवक ने हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल छन्नी हिम्मत थाने में तैनात है।
विज्ञापन


छन्नी इलाके में गश्त के दौरान जाम लग रहा था, जिसके चलते युवक को वहां से गाड़ी को हटाने के लिए बोला था। इसी बात पर बहस शुरू हो गए और बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने सैनिक कालोनी निवासी जगजीत सिंह पर मारपीट और आन ड्यूटी पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ने के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक छन्नी हिम्मत थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अब्दुल माजिद छन्नी इलाके में गश्त कर रहा था, कि सड़क पर गाड़ियों का जाम लग रहा था। हेड कांस्टेबल माजिद ने वहां पर खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए बोला।गाड़ी में सवार जगजीत सिंह बाहर आया दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन


पुलिस का आरोप है कि जगजीत सिंह ने हेड कांस्टेबल की पहले बुरी तरह से पिटाई की, फिर उसकी वर्दी फाड़ दी। आसपास के लोगों ने दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें काफी वक्त लग गया। थाने में सूचना मिलते ही अन्य जवानों ने मौके पर जाकर जगजीत सिंह को काबू किया और एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें