सड़क हादसे के एक घायल ने जीएमसी मेें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, वीरवार को अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ निवासी बोधराज कटड़ा में बस से गिर गए थे। इसके बाद उन्हें जीएमसी लाया गया था।
वीरवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। उधर, शहर के त्रिकुटा नगर में बाइक की टक्कर से बिहार के रहने वाले शशिकांत घायल हो गए। सिंबल कैंप के रहने वाले सुखवीर सिंह भी बस स्टैंड में बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
वहीं, परमंडल इलाके में मोहम्मद इरफान को कार ने टक्कर मार दी। सुुंदरबनी के ठंडापानी इलाके में सुंदरबनी निवासी रोहित शर्मा को बाइक पर जाते समय कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। बड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले राकेश को कार ने टक्कर मार दी। इसके अलावा नगरोटा में भी एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ लोग घायल हो गए। इन सभी को जीएमसी में भर्ती कराया गया।