फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से गिर कर युवक की मौत

Thu, 07 Dec 2017 07:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेयc
विज्ञापन
- फोटो : dead body
विज्ञापन
सड़क हादसे के एक घायल ने जीएमसी मेें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, वीरवार को अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ निवासी बोधराज कटड़ा में बस से गिर गए थे। इसके बाद उन्हें जीएमसी लाया गया था।
विज्ञापन


वीरवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। उधर, शहर के त्रिकुटा नगर में बाइक की टक्कर से बिहार के रहने वाले शशिकांत घायल हो गए। सिंबल कैंप के रहने वाले सुखवीर सिंह भी बस स्टैंड में बाइक की टक्कर से घायल हो गए।

वहीं, परमंडल इलाके में मोहम्मद इरफान को कार ने टक्कर मार दी। सुुंदरबनी के ठंडापानी इलाके में सुंदरबनी निवासी रोहित शर्मा को बाइक पर जाते समय कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। बड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले राकेश को कार ने टक्कर मार दी।  इसके अलावा नगरोटा में भी एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ लोग घायल हो गए। इन सभी को जीएमसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें