फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः प्रधानमंत्री की फोटो संग छेड़छाड़ कर युवक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2020 02:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट करने और अफवाहें फैलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने मूल रूप से डोडा और वर्तमान में सुंजवां में रहने वाले परवेज अहमद को गिरफ्तार किया है। परवेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को अपने फेसबुक अकाउंट और व्हाटसएप पर लगाकर व उसके साथ आपत्तिजनक पोस्ट किया था।

यह पोस्ट कोविड 19 के संबंध में की गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने अपने साइबर नेटवर्क को सक्रिय किया और मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को इस मुश्किल समय में इस तरह के काम नहीं करने चाहिए। अगर कोई व्यक्ति इस तरह का कृत्य करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें