फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: थाने में बंद दो लोगों की पिटाई करने वाला सिपाही सस्पेंड, ऐसे सामने आया मामला

Sat, 18 Apr 2020 12:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना के करमहा गांव के दो लोगों को मारने मारने पीटने के आरोप में एसपी ने कांस्टेबल परमहंस गौंड को निलंबित कर दिया है। यह मामला उस समय सामने आया जब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

विज्ञापन


पुलिस की पिटाई का अमानवीय चेहरा सामने आने पर हर कोई सन्न है। दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिसकर्मी ने दो लोगों को थाने में लाकर पट्टे से की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में एसपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सिपाही को किया सस्पेंड कर दिया है।

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो थाना बृजमनगंज का वायरल हो रहा है। जिसमें सिपाही परमहंस गौड़ के द्वारा दो लोगों के साथ थाने पर मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि वीडियो 1 अप्रैल 2020 का है, जिसमें 2 लोगों के मध्य मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया था। उपरोक्त सिपाही को निलंबित किया गया है और प्रारंभिक जांच कराई जा रही है। अन्य किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें