फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से महिला की मौत

Sun, 10 Aug 2014 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी अर्जुन सिंह जी इलाके में शनिवार को किचन में काम के दौरान गैस लीक होने से झुलसने वाली महिला ने जीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कमलजीत कौर (30) ने अपने घर में जैसे ही खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किया, तो वह एकाएक आग की लपटों में घिर गई। बताया जाता है कि सिलेंडर लीक होने से किचन में पहले से ही गैस फैली हुई थी।

जैसे ही उसने लाइटर जलाया, खुद आग की लपटों  में फंस गई। उसके चिल्लाने पर घर वालों को घटना का पता चला और उसके शरीर पर लगी आग बुझाकर उसे पहले आरएस पुरा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने से दो गंभीर

अलग-अलग स्थानों पर जहरीला पदार्थ निगलने से दो युवकों की हालत गंभीर हो गई। पहली घटना गजनसू में सनी (27) निवासी आरएस पुरा की अचानक हालत गंभीर हो गई।

उसे अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया।

उधर, विजयपुर इलाके में जहरीला पदार्थ निगलने से दीपक कुमार (25) ने अपने घर में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।

परिवार वालों को जब इसका पता चला तो उन्होंने उसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे भी जीएमसी रेफर कर दिया गया। जीएमसी में दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

करंट लगने से युवती गंभीर

जानीपुर इलाके में अपने ही घर में करंट लगने से एक युवती गंभीर हो गई। उसके पिता ने उसे गंभीर हालत में जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार मोनिका काम के दौरान बिजली की तार के स्पर्श में आ गई और उसे जबरदस्त झटका लगा। इससे वह झटका खाकर दूर जा गिरी। जीएमसी में उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें