फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आई महिला की मौत

Tue, 20 Oct 2015 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर थाना के अंतर्गत लक्कड़ मंडी इलाके में आग की चपेट में आई महिला ने लुधियाना के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


लक्कड़ मंडी निवासी सीमा (35) के शव को जम्मू लाया गया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।

 इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 16 सितंबर में सीमा संदिग्ध परिस्थितियों में अपने निवास स्थान पर आग की चपेट में आ गई।

परिवार के सदस्यों ने अफरा-तफरी में सीमा को आग की लपटों से बाहर निकाला था और उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया था।

यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को लुधियाना अस्पताल में भेज दिया। 19 अक्तूबर में सीमा ने लुधियाना अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


जल्द ही मामले की तह तक पहुंचा जा सकेगा। नई बस्ती निवासी लक्ष्मी देवी (45) के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के बोर्ड ने किया है। हालांकि रिपोर्ट आने में अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन


महिला की मौत के मामले में पति भीम सिंह का आरोप है कि तीन दिन पहले पत्नी को अस्पताल लाए थे। वह लोग खुद ही पंप करते रहे, ताकि मरीज को सांस लेने में तकलीफ न हो।

सोमवार को दो डाक्टरों ने दोपहर को सांस लेने वाली पाइप निकाल दी और कहा कि वह ठीक हैं। पाइप निकालने के कुछ देर बाद ही सांसें फूलने लगीं।

डाक्टरों को बताया तो उन्होंने दो इंजेक्शन दिया, जिसके बाद लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। मामले में जांच-पड़ताल जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें