फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी की शिकार महिला ने होटल में किया हंगामा

Sat, 30 Apr 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
ठगी की शिकार एक महिला ने रेजीडेंसी के एक निजी होटल के अंदर जाकर खूब हंगामा किया। उसने कश्मीर के बडगाम निवासी युवक पर नौकरी लगाने के लिए 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। महिला के साथ वे लोग भी थे, जिन्होंने आरोपी युवक को पैसे दिए थे। सबने मिलकर आरोपी युवक की लात-घूंसों से पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरएसपुरा निवासी एवं प्रमुख राजनीतिक दल की महिला कार्यकर्ता रमा कुमारी ने बडगाम के गुलाम रसूल वानी को करीब 15 लाख रुपये दिए। गुलाम रसूल भी प्रमुख राजनीतिक
दल का कार्यकर्ता है। रमा कुमारी ने आरएसपुरा व अन्य क्षेत्रों के युवाओं से नौकरी लगाने के नाम पर हजारों रुपये लिए। जमा की गई राशि लाखों तक पहुंच गई।

इन लाखों रुपयों को उसने गुलाम रसूल को दिए। नौकरी लगने के इंतजार में आरएसपुरा के युवाओं ने रमा कुमारी के घर का दरवाजा खटखटाया। रमा कुमारी लगातार गुलाम रसूल से संपर्क करती रहीं। एक समय आया कि गुलाम रसूल ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। काफी संपर्क करने के बाद भी गुलाम का नंबर नहीं मिला। महिला भी आरएसपुरा से शिफ्ट करके सरवाल क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने लगी।
विज्ञापन


इस बीच, महिला ने बडगाम के अपने कुछ साथियों से संपर्क किया। इन साथियों ने बताया कि गुलाम रसूल जम्मू के रेजीडेंसी रोड में एक प्राइवेेट होटल में ठहरा है। नौकरी के लिए रुपये देने वाले युवाओं के साथ महिला होटल में पहुंची। उसने होटल के कमरे में जाकर गुलाम रसूल को थप्पड़ व लातों से पीटा। होटल से घसीटा और सामने ही पुलिस चौकी पर ले गई।

चौकी में दोनों पक्षों का मामला सुना गया। सरवाल स्थित महिला के घर से ही रुपये लिए जाने के कारण रेजीडेंसी रोड पुलिस चौकी ने मामला सरवाल को शिफ्ट कर दिया। एसएचओ सिटी थाना शक्ति शर्मा के अनुसार महिला व आरोपी को सरवाल चौकी में भेज दिया गया है। मारपीट के मामले की रिपोर्ट रोजनामचे में डाली गई है। सरवाल चौकी के अनुसार फिलहाल दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है और मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें